Friday, May, 15,2026

भारत-चीन में वार्ताः सैनिकों की वापसी की समीक्षा सैन्य गतिरोध से मिले सबक पर किया मंथन

भारत और चीन ने विवादित सीमा पर सैन्य गतिरोध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए गुरुवार को कूटनीतिक स्तर पर वार्ता की। इस बातचीत में दोनों पक्षों ने देपसांग और डेमचोक से दोनों सेनाओं की वापसी पूरी होने के एक महीने के बाद की स्थिति की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा की और भविष्य में 2020 जैसी घटना न हो, इसके लिए आपसी सहयोग और इस घटना से मिले सबक पर भी विचार किया।

दोनों पक्षों में यह बातचीत भारत- चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए बने कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) के ढांचे के तहत हुई। इस बातचीत में दोनों पक्षों ने सीमा संबंधी मामलों पर विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की भी तैयारी की। पूर्वी लद्दाख में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डब्ल्यूएमसीसी की यह पहली वार्ता थी, जिससे मई 2020 में शुरू हुआ गतिरोध खत्म हुआ।

बातचीत के बाद विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत में दोनों पक्षों ने सैनिकों को पीछे हटाने के हालिया समझौते के कार्यान्वयन की सकारात्मक रूप से पुष्टि की, जिसने 2020 में उभरे मुद्दों का समाधान पूरा किया। उन्होंने विशेष प्रतिनिधियों की अगली बैठक की भी तैयारी की। बैठक की तारीख अभी तय होना शेष है।

ज्ञात रहे कि विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता बहाल करने का निर्णय 21 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कजान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक में लिया गया था। विदेश मंत्रालय ने डब्ल्यूएमसीसी वातां पर कहा, दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की और 2020 की घटनाओं से मिले सबक पर विचार-विमर्श किया, ताकि उनकी पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

बातचीत में दोनों पक्षों ने स्थापित तंत्रों के माध्यम से राजनयिक और सैन्य स्तर पर नियमित आदान- प्रदान और संपर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव गौरांगलाल दास ने किया। दूसरी ओर, चीनी प्रतिनिधिमंडल की तरफ से चीनी विदेश मंत्रालय में सीमा और समुद्री मामलों के विभाग महानिदेशक होंग लियांग शामिल थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery