Tuesday, November, 04,2025

पीएम मोदी एक त्यागी... तपस्वी और राष्ट्रप्रथम भावना से काम करने वाले नेताः आचार्य देवव्रत

मुंबई: भारत 24-Vision of a New India की ओर से 'विकसित भारत लीडरशिप समिट 2025-महाराष्ट्र संस्करण' का आयोजन सोमवार को यशवंतराव चव्हाण सेंटर, मुंबई में किया गया। इस भव्य आयोजन में नीति-निर्माताओं, विचारकों, उद्योग जगत के दिग्गजों और परिवर्तन के अग्रदूतों ने भाग लिया और भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महाराष्ट्र की अहम भूमिका पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने प्रेरणादायक मुख्य संबोधन से सभी को प्रेरित किया।

भारत 24 के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और राज्यपाल के प्रेरणादायक और विशिष्ट व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे एक सच्चे कर्मयोगी और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक त्यागी, तपस्वी और राष्ट्रप्रथम भावना से काम करने वाले नेता हैं, जिन्होंने 25 वर्षों में बिना एक दिन की छुट्टी लिए देश की सेवा की है। उनके नेतृत्व में भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, विश्व में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई और अब चौथी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मोदी का जीवन परिश्रम, अनुशासन और दूरदर्शी दृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है।

कार्यक्रम के दौरान भारत 24 के CBO और Strategic Analyst मनोज जग्यासी तथा Consulting Editor शशिकांत शर्मा ने भी सम्मानित अतिथियों को संबोधित किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery