Monday, May, 11,2026

विजय 'थलापति' से बने मुख्यमंत्री

एजेंसी : चेन्नई अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आर. वी. अर्लेकर ने विजय और उनके नौ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। टीवीके प्रमुख विजय ने राहुल गांधी की मौजूदगी में तमिल में शपथ ली। इसके साथ ही तमिलनाडु द्रमुक में करीब 60 वर्षों बाद और अन्नाद्रमुक से इतर किसी दल की सरकार बनी है। शपथ के दौरान विजय निर्धारित शब्दों से आगे बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल ने उन्हें टोका। सीएम बनने के तुरंत बाद विजय ने कई अहम फैसले किए। इनमें घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिला सुरक्षा बल और एंटी ड्रग्स स्क्वॉड बनाने के आदेश शामिल हैं।

एमवी करुप्पैया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

शपथ लेने वाले मंत्रियों में एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और एस. कीर्तना शामिल हैं। टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है और सरकार को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना होगा।

मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को फोन कर राज्य में सरकार गठन की बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। इससे पहले मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भी विजय को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery