Wednesday, February, 04,2026

आगे बढ़ेगी 'लखपति दीदी योजना' शी मार्ट होंगे स्थापित

स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों के लिए सामुदायिक स्वामित्व वाली खुदरा दुकानें स्थापित की जाएंगी। वित्त मंत्री ने इसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्यों के लिए 'उद्यमों की मालिक' बनने की दिशा में अगला कदम बताया है। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की वह महिला सदस्य होती है, जिसकी वार्षिक घरेलू आय कम से कम एक लाख रुपए हो। स्वयं सहायता उद्यमी शी मार्ट को उन्नत एवं नवोन्मेषी वित्त साधनों के माध्यम से संकुल-स्तरीय संघों के भीतर सामुदायिक स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा। इन दुकानों को शी मार्ट से जाना जाएगा।

क्या है SHE-Marts का मकसद

ग्रामीण महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा बनाए गए उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचाना। अब तक दो करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और लक्ष्य 2027 तक तीन करोड़ महिला एसएचजी सदस्यों की वार्षिक आय को एक लाख रुपए तक पहुंचाना है।

हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल

बजट में उच्च शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा, खास तौर पर उन जिलों में जहां STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ) से जुड़े संस्थान मौजूद है। इन हॉस्टलों का निर्माण VGF या कैपिटल सपोर्ट के जरिए किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण और छोटे शहरों के माता-पिता के लिए बेटियों को बाहर पढ़ाई के लिए भेजना आसान हो जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery