Tuesday, May, 26,2026

एनीमेशन, गेमिंग और कॉन्सर्ट सेक्टर से 20 लाख नौकरियां

केंद्रीय बजट 2026 सरकार ने अरिज इकोनोमी को देश के अगले बड़े ग्रोथ इंजन के रूप में पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनीमेशन, विजुअल इफेक्टस, गेमिंग, कॉमिक्स (AVCG) और लाइव एंटरटेनमेंट जैसे क्रिएटिव सेक्टर रोजगार, शहरी विकास और पर्यटन को नई रफ्तार दे सकते हैं। बजट 2026 साफ संकेत देता है कि भारत अब केवल मैन्युफैक्वारिंग नहीं, बल्कि क्रिएटिव इकोनॉमी को भी आर्थिक ताकत में बदलने की रणनीति पर आगे बढ़ रहा है। सही नीतियों और लिप्त देवलपमेंट से वह सेक्टर लंबे समय तक टिकाऊ विकास दे सकता है।

बायोफार्मा शक्ति योजना का ऐलान

बायोफार्मा शक्ति प्रोग्राम का उद्देश्य भारत की बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स के उत्पादन की क्षमता को बढ़ाना है, जिससे आयात पर देश की निर्भरता कम होगी। इससे भारत को ग्लोबल लेवल पर, विशेष रूप से ज्यादा कीमत वाले बायोफार्मास्युटिकल प्रोडक्ट के सेक्टर में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी और बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग सेंटर के रूप में देश की स्थिति मजबूत होगी।

  • 5 साल में 10,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
  • भारत को बायोफार्मास्युटिकल हब बनाने का लक्ष्य।
  • बायोफार्मा के लिए 3 नए उच्च शैक्षणिक संस्थान खोले जाएंगे।

क्या है ऑरेंज इकोनॉमी ?

इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 में ऑरेंज इकोनॉमी की परिभाषा में संस्कृति, मीडिया, एंटरटेनमेंट और बौद्धिक संपदा शामिल है। सरकार का मानना है कि वैल्यू मशीनों से नहीं, बल्कि आइडियाज, इनोवेशन और सांस्कृतिक पूंजी से आती है।

क्रिएटिव इंडस्ट्री बदलेगी रोजगार का स्वरूप

  • AVCG सेक्टर में 2030 तक करीब 2 मिलियन (20 लाख) नौकरियों की संभावना।
  • यह सेक्टर सर्विस आधारित ग्रोथ और युवाओं के लिए नए कॅरिअर विकल्प खोलेगा।
  • सरकार का प्रस्ताव है कि देश के 15,000 सेकेंडरी स्कूलों व 500 कॉलेजों में AVCG कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना हो।
  • यह पहल मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज के सहयोग से होगी।
  • पांच नई टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जहां पढ़ाई के साथ कंपनियों में काम का मौका देकर युवाओं को 'कॉर्पोरेट मित्र' बनाया जाएगा।
  • गेमिंग स्टार्टअप्स को लोन देने के लिए 10 हजार करोड़ का फंड बनाया जाएगा। 10 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल्स को हायर किया जाएगा।
  • IITs और IISc में 10 हजार नई टेक फेलोशिप शुरू की जाएंगी, जिसमें एआई और डीप-टेक में रिसर्च पर फोकस होगा।
  • एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए चार टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटीज शुरू की जाएंगी।
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी बनाया जाएगा, जो स्टूडेंट्स को सीधे सर्विस इंडस्ट्री में काम के लिए तैयार करेगा।
  • नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड बनेगा। इसमें लोकल रिसर्चर, इतिहासकार और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए जॉब के मौके बनेंगे।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery