Wednesday, November, 26,2025

खूंखार नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा एनकाउंटर में ढेर

मरेदुमिल्ली: नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर स्थित मरेडमिल्ली के घने जंगलों में हुए एक भीषण एनकाउंटर में मारा गया। बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पी ने इस बात की पुष्टि की है। इस ऑपरेशन में हिड़मा की पत्नी राजे उर्फ रजक्का और 4 अन्य नक्सलियों को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को हिड़मा को खत्म करने के लिए 30 नवंबर की समय सीमा दी थी, जिसके 12 दिन पहले ही यह सफलता हासिल हुई है। हिड़मा पिछले दो दशकों से सुरक्षाबलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन टीम से फोन पर बात कर उन्हें इस बड़ी कामयाबी के लिए बधाई दी है। यह कार्रवाई नक्सली संगठनों की कमर तोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

26 से अधिक हमलों का था मास्टरमाइंड

हिड़मा 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल है। 2010 दंतेवाड़ा हमला, जिसमें 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। 2013 झीरम घाटी हमला और 2021 सुकमा-बीजापुर हमला। हिड़गा के मारे जाने को छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की पुलिस व केंद्रीय सुरक्षाबलों के साझा ऑपरेशन की एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery