Saturday, September, 27,2025

नागरिकों को एक ही मंच पर मिलेंगी सभी सेवाएं

राज्य सरकार ने आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और लोगों को राहत देने के लिए शहरी सेवा शिविर 2025 की शुरुआत की है। ये शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नगर निगम ग्रेटर जयपुर सहित पूरे प्रदेश में चलेंगे। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सेवाएं और प्रमाण पत्र एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। शिविरों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, लीज मुक्त प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, पीएम स्वनिधि योजना, स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़ी योजनाएं, बिजली-पानी कनेक्शन, संपत्ति कर, सफाई व्यवस्था, टूटे फुटपाथ और सड़कों की मरम्मत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन शिविरों की सबसे खास बात यह है कि इसमें समस्याएं मौके पर ही सुनी और हल की जाएंगी। पहले चरण में 4 से 13 सितंबर तक वार्डवार प्री-कैंप लगाए गए थे, जिनमें आमजन की दिक्कतें समझकर समाधान किए गए। अब मुख्य शिविरों में इन्हीं मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इन शिविरों से लोगों को समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery