Wednesday, August, 13,2025

पंजाब के 5 पूर्व पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा

चंडीगढ़: मोहाली की एक सीबीआई अदालत ने तरनतारन जिले में 1993 में फर्जी मुठभेड़ में सात लोगों की मौत मामले में पुलिस के पांच पूर्व अधिकारियों को सोमवार को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश बलजिंदर सिंह सरा की अदालत ने फैसला सुनाते हुए प्रत्येक दोषी पर 3.50 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने एक अगस्त को उन्हें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक षड्यंत्र, हत्या और सबूत नष्ट करने का दोषी पाया था।

तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भूपिंदरजीत सिंह (61), तत्कालीन सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) देविंदर सिंह (58), तत्कालीन एएसआई गुलबर्ग सिंह (72), तत्कालीन निरीक्षक सूबा सिंह (83) और तत्कालीन एएसआई रघबीर सिंह (63) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। भूपिंदरजीत सिंह बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद से सेवानिवृत्त हुए जबकि उपनिरीक्षक देविंदर सिंह डीएसपी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। अदालत ने कहा कि जुर्माना राशि मृतकों की विधवाओं और कानूनी उत्तराधिकारियों को समान अनुपात में मुआवजे के रूप में दी जाएगी। उन सात पीड़ितों में से तीन विशेष पुलिस अधिकारी थे।

मानवीय गरिमा के प्रति घोर उपेक्षा बरती

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि विभिन्न दलीलों पर विचार करने के बाद, इस अदालत का मानना है कि दोषियों ने जिस घोर भ्रष्टाचार और लापरवाही से काम किया, उसमें कोई संदेह नहीं है, जो मानवीय गरिमा और जीवन के प्रति घोर उपेक्षा को दर्शाता है। अदालत ने कहा कि हालांकि, उनकी बढ़ती उम्र और कई वर्षों तक मुकदमे के दौरान सहन की गई लंबी पीड़ा को देखते हुए, यह अदालत मृत्युदंड देने से बचती है।

5 आरोपियों की मुकदमे के दौरान मृत्यु

इस मामले में पांच अन्य आरोपी पुलिस अधिकारी- तत्कालीन निरीक्षक गुरदेव सिंह, तत्कालीन उप निरीक्षक ज्ञान चंद, तत्कालीन एएसआई जगीर सिंह और तत्कालीन हेड कांस्टेबल मोहिंदर सिंह और अरूर सिंह की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो गई।

पीड़ितों को पहले डकैती के झूठे मामले में फंसाया

सीबीआई द्वारा की गई जांच के अनुसार, सिरहाली थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने 27 जून 1993 को एक सरकारी ठेकेदार के आवास से एसपीओ शिदर सिंह, देसा सिंह, सुखदेव सिंह और दो अन्य बलकार सिंह और दलजीत सिंह को पकड़ लिया था। सीबीआई जांच के अनुसार, उन्हें डकैती के एक झूठे मामले में फंसाया गया था। इसके बाद दो जुलाई 1993 को सरहाली पुलिस ने शिंदर सिंह, देसा सिंह और सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमें दावा किया गया कि वे सरकारी हथियारों के साथ फरार हो गए हैं। तत्कालीन डीएसपी भूपिंदरजीत सिंह और तत्कालीन निरीक्षक गुरदेव सिंह के नेतृत्व में 12 जुलाई 1993 को पुलिस की एक टीम ने दावा किया कि जब वे डकैती के मामले में बरामदगी के लिए मंगल सिंह नाम के व्यक्ति को धारका गांव ले जा रहे थे, उसी दौरान आतंकवादियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में मंगल सिंह, देसा सिंह, शिंदर सिंह और बलकार सिंह मारे गए। सीबीआई जांच के अनुसार, अभिलेखों में उनकी पहचान होने के बावजूद, उनके शवों का अंतिम संस्कार लावारिस के रूप में कर दिया गया। सीबीआई जांच के अनुसार, 28 जुलाई 1993 को तत्कालीन डीएसपी भूपिंदरजीत सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम के साथ एक फर्जी मुठभेड़ में तीन और व्यक्ति सुखदेव सिंह, सरबजीत सिंह और हरविंदर सिंह मारे गए थे।

अकाल तख्त ने शिक्षा मंत्री को तलब किया

चंडीगढ़। अकाल तख्त ने सोमवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पांच 'सिंह साहिबान' के समक्ष छह अगस्त को पेश होने के लिए कहा। बैस को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में मनोरंजनात्मक प्रस्तुतियों को लेकर तलब किया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery