Tuesday, November, 25,2025

राष्ट्रपति ने राफेल में उड़ान भर दिखाया देश का गर्व

अंबाला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस अनुभव को 'अविस्मरणीय' बताया और कहा कि इससे उनके भीतर देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व और आत्मविश्वास की एक नई भावना जागी है। उड़ान से पहले राष्ट्रपति को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने 'जी-सूट' पहनकर और हाथ में हेलमेट लिए एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह तथा वायुसेना अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई। राष्ट्रपति ने देश की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वाडुन लीडर शिवांगी सिंह के साथ भी तस्वीर ली। मुर्मू भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं। उन्होंने इससे पहले अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

अविस्मरणीय अनुभव रहाः मुर्मू

राष्ट्रपति ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, 'राफेल में उड़ान भरना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। इस शक्तिशाली विमान में उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं पर गर्व की नई भावना जगाई है।' मुर्मू की यह उड़ान भारतीय वायुसेना के लिए गौरव का क्षण है। यह न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि महिला सशक्तीकरण और आधुनिक सैन्य क्षमता का भी प्रतीक है।

राष्ट्रपति के साथ दिखीं 'ऑपरेशन सिंदूर' की पायलट

राफेल में उड़ान के दौरान राष्ट्रपति की स्क्वाडून लीडर शिवांगी सिंह के साथ एक फोटो भी सामने आई। पाक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शिवांगी को पकड़ने का दावा किया था। पाक मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया था कि शिवांगी युद्धबंदी हैं और उनका लड़ाकू विमान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराया गया। पीआईबी ने 10 मई को फैक्ट चेक में पाकिस्तान के दावे को झूठा करार दिया था। शिवांगी यूपी के वाराणसी की रहने वाली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery