Monday, November, 03,2025

छठ मैया का अपमान करने वालों को बिहार माफ नहीं करेगा: मोदी

छपरा/मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी रैलियों के दौरान कांग्रेस-राजद गठबंधन पर छठ महापर्व का अपमान करने और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा भक्ति और समानता का प्रतीक है, जिसे अब विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार छठ को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिलाने के प्रयास में है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पर यमुना में डुबकी लगाने को 'नाटक' बताया था। मोदी ने कहा, "जब मैं छठ महापर्व को सम्मान दिलाने में लगा हूं, तब कांग्रेस-राजद के लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं।" मोदी ने कहा, "देखिए, वोट मांगने के लिए ये लोग किस हद तक गिर सकते हैं।

यह छठ पर्व का अपमान है जिसे बिहार सदियों तक नहीं भूलेगा।" उन्होंने बिहारवासियों से 'नरेन्द्र नीतीश' गठबंधन पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जिले में एक चुनावी रैली की थी और दिल्ली में यमुना के किनारे छठ पूजा के आयोजन का हवाला देते हुए कहा था कि एक तरफ यमुना नदी में गंदा पानी था और बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया था ताकि प्रधानमंत्री उसमें नहाकर 'ड्रामा' कर सकें, जबकि उन्हें छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है।

जंगलराज से दूर रहेगा बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छपरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने राजद-कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार ने उनके शासनकाल में जंगलराज, भ्रष्टाचार और अपराथ का दर्द डोला है। मोदी ने लोगों से कहा कि उस दौर की बाद अपने माता-पिता से पूछिए और ऐसे लोगों के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा कि राजद ने घोषणा पत्र नहीं, भ्रष्टाचार की "रेट लिस्ट" जारी की है। उनके वादे 'रंगदारी', फिरौती, भ्रष्टाचार, लूट के है। मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस-राजद गठबंधन पांच 'क'- 'कट्टा', 'क्रूरता', 'कटुता', 'कुशासन' (कुशासन) और 'करप्शन' का प्रतीक है। सभा में मौजूद भीड़ से संवाद करते हुए मोदी ने नारा लगवाया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा 'जंगलराज से दूर रहेगा बिहार', आपको कहना है फिर से एनडीए सरकार।

राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में एक परिवाद दायर किया गया है। यह मामला राहुल गांधी द्वारा छठ पर्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बुधवार को अदालत में परिवाद दायर किया। अदालत ने मामले को स्वीकार करते हुए 11 नवंबर 2025 को सुनवाई की तिथि तय की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery