Tuesday, May, 26,2026

PM का लोगों की मदद के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर जोर

चंडीगढ़/शिमला: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के बाद पूरे क्षेत्र और उसके लोगों की मदद के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत, स्कूलों का पुनर्निर्माण, पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) के माध्यम से राहत प्रदान करना और पशुधन के लिए 'मिनी किट' वितरित करना जैसे उपाय शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीम से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरदासपुर में अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ एक आधिकारिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राहत एवं पुनर्वास उपायों की समीक्षा की तथा पंजाब में हुए नुकसान का आकलन किया।

बैठक में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद थे। उन्होंने पंजाब के उन परिवारों से भी मुलाकात की जो आपदाओं और बाढ़ से प्रभावित हुए तथा उन सभी लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।

माता-पिता को खोने वाली नीतिका को मिली पीएम की गोद

हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान कांगड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने 11 महीने की नीतिका को गोद में लिया तो गमगीन माहौल था। नीतिका ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने की घटना में अपने माता-पिता को खो दिया था। मोदी ने बच्ची दुलार किया और उसे टॉफी दी। प्रधानमंत्री को बच्ची के बारे में बताया गया तो वह भावुक हो गए।

बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए मदद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, भाजपा नेताओं, प्रभावित परिवारों और कांगड़ा में बचाव सेवाओं में लगे लोगों के साथ बैठक में मोदी ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को बहाल करने और पुनर्निर्माण के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कुल्लू में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड इलाके में भूस्खलन से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पाच सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम पंचायत प्रधान भोगा राम ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब डेढ़ बजे घाटू पंचायत के शरमानी गांव में बादल फटने से हुई बारिश के बाद भूस्खलन में दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery