Monday, November, 03,2025

कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे पटेल, नेहरू ने नहीं दी अनुमति

एकता नगर (गुजरात): देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर जोर दिया। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर पर हुई गलतियों का परिणाम देश ने दशकों तक हिंसा और रक्तपात के रूप में झेला है। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने सरदार पटेल की इच्छा के अनुसार पूरे कश्मीर का भारत संघ में विलय नहीं होने दिया। कमजोर नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। मोदी ने कहा कि लेकिन आज का भारत पहले जैसा नहीं रहा, जो भी भारत की ओर आंख उठाता है, उसे घर में घुसकर जवाब दिया जाता है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता दिवस पर लोगों को एकता की शपथ दिलाई।

देश की सुरक्षा को घुसपैठियों से गंभीर खतरा

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे देश की एकता और अंदरूनी सुरक्षा को घुसपैठियों से गंभीर खतरा है। दशकों से विदेशी घुसपैठिए हमारे देश में घुस रहे हैं, इसके संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं और जनसांख्यिकी का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। दुर्भाग्य से पिछली सरकारों ने इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज किया और इस समस्या से आंखें मूंद ली। वोट-बैंक की राजनीति के चक्कर में उन्होंने जानबूझकर देश की सुरक्षा से समझौता किया। पीएम ने कहा कि हर ऐसी बात जो देश की एकता को कमजोर करती है। हर देशवासी को उससे दूर रहना है। ये राष्ट्रीय कर्तव्य है, ये सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

एकता की थीम के साथ निकाली झांकियां

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित परेड में 'विविधता में एकता' की थीम पर झांकियों ने आकर्षित किया। इनमें एनएसजी, एनडीआरएफ, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और पुडुचेरी की झांकियां शामिल थीं। प्रत्येक झांकी ने अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विशेषताओं को प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery