Monday, November, 03,2025

जमानत पर छूटे हुए लोगों पर बिहार की जनता को भरोसा नहीं: मोदी

समस्तीपुर/बेगूसराय: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए विपक्षी महागठबंधन पर तीखा हमला बोला और इसे 'महालट्ठबंधन' करार दिया। पीएम ने कहा कि उनके लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। लाठियां भांज रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार सभी चुनावी रिकॉर्ड तोड़ देगा। राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन दलों के नेता 'सबसे भ्रष्ट और जमानत पर छूटे हुए लोग' हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 'इंडिया' गठबंधन के नेता अहंकारी हैं, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) जैसे सहयोगियों की अनदेखी कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि वीआईपी को उचित सीटें नहीं दी गईं और उसके संस्थापक मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का झूठा वादा किया गया। तेजस्वी यादव पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 'बिहार के लोग उन पर भरोसा नहीं कर सकते जो जमानत पर हैं।' बता दें कि बिहार में 243 सदस्यीय
विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

'राजद वालों ने केवल अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाया'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद वालों ने केवल अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाया। बिहार के लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। एक समय था जब बेगूसराय देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक था। 60 के दशक में यहां फैक्ट्रियां लगीं, रोजगार के अवसर बढ़े लेकिन फिर क्या हुआ? जंगलराज आ गया। फैक्ट्रियों पर ताला लगा दिया गया।

मैथिली में की जनसभा की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में अपनी जनसभा की शुरुआत मैथिली भाषा में कुछ वाक्यों से की, जिससे लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजग सरकार गरीबों, दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। मोदी ने कहा कि ठाकुर की विरासत ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इससे पहले मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव कर्पूरी ग्राम (समस्तीपुर) में श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री एवं कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात भी की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery