Tuesday, August, 12,2025

भारत तीसरी इकोनॉमी बनने की ओर: मोदी

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है और यह गति 'सुधार, प्रदर्शन एवं परिवर्तन' की भावना से हासिल की गई है। मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था विश्व स्तर पर 10वें स्थान से बढ़कर शीर्ष पांच में पहुंच गई है और तेजी से शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर निशाना साधे जाने के कुछ दिन बाद आई है। बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में मेट्रो रेल सेवाएं सिर्फ पांच शहरों तक ही सीमित थीं। उन्होंने कहा कि आज, मेट्रो रेल नेटवर्क 24 शहरों में 1,000 किलोमीटर से अधिक तक फैला हुआ है, जिससे भारत विश्व स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है।

बेंगलुरु को बताया नए भारत के उदय का प्रतीक

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार का फोकस आधुनिक और मजबूत बुनियादी ढांचा बनाने पर है। उन्होंने कहा, 21वीं सदी में शहरी नियोजन और ढांचे का महत्व बहुत बढ़ गया है। हमें बेंगलुरु जैसे शहरों को भविष्य के लिए तैयार करना होगा। शहर की ऐतिहासिक धरोहर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बेंगलुरु ने हमेशा अपने संस्थापक केम्पे गौड़ा की विरासत को बनाए रखा है और यह शहर आध्यात्मिक ज्ञान और तकनीकी नवाचार का अद्भुत संगम है। मोदी ने बेंगलुरु को नए भारत के उदय का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह शहर न केवल भारत की तकनीकी प्रगति का केंद्र है, बल्कि देश के आत्मनिर्भर और सक्षम भविष्य का भी प्रतीक है।

'ऑपरेशन सिंदूर' में चमकी 'मेक इन इंडिया' की ताकत

पीएम मोदी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता भारतीय प्रौद्योगिकी और 'मेक इन इंडिया' की शक्ति का प्रमाण है, जिसने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। मेट्रो फेज-3 परियोजना के शिलान्यास समारोह में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया ने पहली बार 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत का नया चेहरा देखा, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट किया और निर्णायक क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट किया, इस सफलता के पीछे हमारी स्वदेशी तकनीक और 'मेक इन इंडिया' की ताकत है। मोदी ने बताया कि इस अभियान में बेंगलुरु और यहां के युवाओं की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की पहचान अब वैश्विक स्तर पर हो चुकी है और भारत को केवल प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि नेतृत्व भी करना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery