Tuesday, May, 26,2026

21वीं सदी 140 करोड़ भारतीयों की होगी: प्रधानमंत्री मोदी

कुरनूल (आंध्र प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 13,430 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा कि 21वीं सदी पूरी तरह से भारत की और 140 करोड़ भारतीयों की होगी। उन्होंने कहा कि 2047 तक 'विकसित भारत' का सपना साकार हो जाएगा। आज दुनिया भारत को 21वीं सदी का नया विनिर्माण केंद्र मान रही है और इसका सबसे बड़ा आधार आत्मनिर्भर भारत का विजन है। आंध्र प्रदेश इस दृष्टिकोण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। मोदी ने केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि नागरिक-केंद्रित विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। आयकर छूट की सीमा 12 लाख रुपए तक बढ़ाने और जीएसटी ढांचे में सुधार का उदाहरण दिया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि 11 साल पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब देश में बिजली की आपूर्ति कमजोर थी और प्रति व्यक्ति खपत 1,000 यूनिट से भी कम थी। आज देश के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है और प्रति व्यक्ति खपत 1,400 यूनिट तक बढ़ गई है। स्वच्छ ऊर्जा और उत्पादन में भारत नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

ऊर्जा और कनेक्टिविटी में नए कीर्तिमान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ मोदी ने राज्य में औद्योगिक, सड़क, रेलवे, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कुरनूल-3 पूलिंग स्टेशन पर 2,880 करोड़ रुपए की ट्रांसमिशन परियोजना की आधारशिला रखी। ओर्वाकल और कोप्पर्थी औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना से 21,000 करोड़ रुपए का निवेश और लगभग एक लाख नौकरियां सृजित होने की संभावना है। प्रधानमंत्री ने गूगल के एआई हब के निवेश से विशाखापत्तनम को एआई और कनेक्टिविटी का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने की योजना का भी खुलासा किया। इसके अलावा पिलेरू-कलूर खंड सड़क चौड़ाईकरण, एनएच-165 रेल ओवरब्रिज और 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ऊर्जा क्षेत्र में उन्होंने श्रीकाकुलम-अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और चित्तूर में इंडियन ऑयल का एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र भी शुरू किया। रक्षा क्षेत्र में निम्मलुरु में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की एडवांस्ड नाइट विजन प्रोडक्ट फैक्ट्री का उ‌द्घाटन किया।

श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र में पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत श्रीशैलम के भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक से की। इसके बाद वे श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र पहुंचे, जिसमें चारों कोनों पर चार प्रतिष्ठित किलों प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी के मॉडल और बीच में छत्रपति शिवाजी की ध्यान मुद्रा वाली मूर्ति स्थापित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश केवल संस्कृति और स्वाभिमान की भूमि नहीं है, बल्कि नवाचार और विज्ञान का केंद्र भी है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery