Saturday, April, 19,2025

गरीब और वंचितों का उत्थान ही सरकार की नीति और निष्ठाः मोदी

अशोकनगर (मप्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गरीब और वंचित के उत्थान का संकल्प और 'सबका साथ, सबका विकास' का मंत्र ही भारत सरकार की नीति और निष्ठा है। उन्होंने भारत में अपनी पुरातन संस्कृति को संरक्षित रखने पर जोर देते हुए कहा कि हमें ध्यान रखना है कि भारत जैसे देश में हमारी संस्कृति केवल हमारी पहचान से ही नहीं जुड़ी है। हमारी संस्कृति ही हमारे सामर्थ्य को मजबूती देती है।

पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर धाम के गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया में भौतिक उन्नति के बीच मानवता के लिए आज युद्ध, संघर्ष और मानवीय मूल्य से जुड़ी कई बड़ी चिंताएं भी सामने हैं। इन चिंताओं और इन चुनौतियों की जड़ में है अपने और पराए की मानसिकता। आज विश्व भी सोच रहा है इनका समाधान कहां मिलेगा? इनका समाधान मिलेगा, अद्वैत के विचार में। अद्वैत यानी जहां कोई द्वैत नहीं है। यानी जीव मात्र में एक ही ईश्वर को देखने का विचार। इससे भी आगे संपूर्ण सृष्टि को ईश्वर का स्वरूप देखने की सोच ही अद्वैत है।

आनंदपुर धाम की सेवाएं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मददगार

प्रधानमंत्री ने आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए यहां स्थापित आनंदपुर धाम की सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की और कहा कि आनंदपुर धाम में प्रदान की जा रही सेवाएं 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के संकल्प को पूरा करने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि आनंदपुर धाम लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया करा रहा है, यहां आधुनिक गोशाला है, नई पीढ़ी के लिए स्कूल हैं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यह सक्रिय है।

सरकार के काम में भी सेवा का भाव

मोदी ने कहा कि सेवा की यह लगन हमारी सरकार की दृष्टि और कार्यों में गहराई से निहित है। इसी भावना के कारण गरीब भोजन की चिंता से मुक्त हो रहा है और उसे आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज, जल जीवन मिशन में पानी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश विकास यात्रा में अपनी संस्कृति से कट गए हैं और उन्होंने अपनी परंपराएं भुला दी है। इससे पहले, आनंदपुर धाम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने गुरु जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की।

क्या है आनंदपुर धाम

आनंदपुर धाम की स्थापना आध्यात्मिक और परोपकारी उद्देश्यों के लिए की गई है। करीब 315 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस धाम में 500 से अधिक गायों वाली एक आधुनिक गोशाला है और श्री आनंदपुर न्यास परिसर के अंतर्गत कृषि गतिविधियां संचालित की जाती हैं। न्यास सुखपुर गांव में चैरिटेबल अस्पताल, सुखपुर और आनंदपुर में स्कूल और देश भर में विभिन्न सत्संग केंद्रों का संचालन कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery