Friday, June, 27,2025

58,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मई को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 57,962 करोड़ रुपए की 94 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें से 49,000 करोड़ की 74 परियोजनाएं राजधानी अमरावती परियोजना से जुड़ी हैं, जिनमें विधानसभा, सचिवालय, उच्च्च न्यायालय भवन और न्यायिक आवासीय परिसर शामिल हैं। इसके अलावा पीएम मोदी 5,028 करोड़ की नौ केंद्रीय परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। इनमें डीआरडीओ का मिसाइल परीक्षण केंद्र, विजाग का यूनिटी मॉल, एक रेल ओवरब्रिज और छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। यह अमरावती परियोजना की पुनर्रचना की शुरुआत मानी जा रही है। 2015 में पीएम मोदी ने ही राजधानी परियोजना का शिलान्यास किया था। लेकिन 2019 में वाईएसआरसीपी सरकार के सत्ता में आने के बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में सत्ता में लौटी तेदेपा सरकार ने परियोजना को दोबारा गति दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery