Tuesday, November, 25,2025

नकली कृषि रसायनों पर कसी जाए नकेल

नई दिल्ली: नकली कीटनाशकों की बिक्री से चिंतित एक संसदीय समिति ने सरकार से नकली कृषि रसायनों के उत्पादन, विक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए कड़े दंड के प्रावधानों के साथ नियम सख्त बनाने को कहा है।

बुधवार को एक प्राक्कलन समिति ने कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से जलवायु अनुकूल खेती, प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति ने नकली कीटनाशकों के विस्तार और कृषि पर उनके हानिकारक प्रभावों के बारे में गंभीर चिंताएं जताई। समिति ने राज्यस्तर पर कीटनाशक निरीक्षकों की संख्या बढ़ाने और केंद्रीय स्तर पर निगरानी अधिकारियों की क्षमता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसने गुणवत्तापूर्ण कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण सुविधाओं का विस्तार और सुधार करने का भी सुझाव दिया।

समिति ने कहा कि कीटनाशक अधिनियम की धारा 29 के तहत 'गलत ब्रांड वाले' कीटनाशकों से संबंधित अपराधों के लिए दंड, अपराधियों को रोकने के लिए अपर्याप्त हैं। इसने कम दोषसिद्धि दर पर भी चिंता व्यक्त की। वर्ष 2019-20 और वर्ष 2023-24 के बीच, विश्लेषण किए गए 3,60,614 नमूनों में से 9,233 गलत ब्रांड वाले पाए गए, जिसके परिणामस्वरूप 2,588 अभियोजन हुए और केवल 185 दोषसिद्धि हुई।

11,080 राज्य-स्तरीय कीटनाशक निरीक्षक

मंत्रालय ने समिति को बताया कि 25 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 11,080 राज्य-स्तरीय कीटनाशक निरीक्षक हैं, जिनकी वार्षिक परीक्षण क्षमता 77,040 नमूनों की है। केंद्र सरकार 207 केंद्रीय कीटनाशक निरीक्षकों को तैनात करती है और चंडीगढ़ और कानपुर में दो क्षेत्रीय कीटनाशक परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं, जिनकी संयुक्त वार्षिक क्षमता 3,100 नमूनों की है। किसी भी विवादित नमूने को फरीदाबाद स्थित केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला (सीआईएल) भेजा जाता है, जो सालाना 1,600 नमूनों की जांच करती है।

दोषसिद्धि की दर कम होने पर समिति ने जताई चिंता

रिपोर्ट में कहा है कि समिति कम दोषसिद्धि दर को लेकर बहुत चिंतित है। समिति ने सिफारिश की कि कीटनाशक अधिनियम, 1968 में संशोधन करके कड़े दंड के प्रावधान शामिल किए जाने चाहिए ताकि बार-बार उल्लंघन करने वालों को जवाबदेह ठहराया जा सके। समिति ने इस समस्या के समाधान के लिए उठाए कदमों के बारे में कृषि मंत्रालय से स्पष्टीकरण मांगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery