Tuesday, May, 26,2026

खुद को आग लगाने वाली छात्रा की हालत 'गंभीर'

भुवनेश्वर:  ओडिशा के बालासोर जिले में यौन उत्पीड़न की कथित घटना के बाद खुद को आग लगाने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है और एम्स भुवनेश्वर के चिकित्सकों ने गुर्दा प्रतिरोपण थेरेपी शुरू करने के लिए उसका डायलिसिस आरंभ कर दिया है। इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अस्पताल का दौरा किया। माझी ने पत्रकारों को कहा कि छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है। उसकी हालत स्थिर होने के बाद सरकार उसे 'एयरलिफ्ट' करने पर विचार करेगी। बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में एकीकृत बीएड कार्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने कथित तौर पर यौन और मानसिक उत्पीड़न करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को खुद को आग लगा ली थी। एम्स भुवनेश्वर के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गिरि ने बताया कि मरीज की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में परिवार को सूचित कर दिया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery