Tuesday, July, 14,2026

सिक्किम में में फंसे 1,678 पर्यटकों को निकाला, असम में हालात गंभीर

गंगटोक/गुवाहाटी: देश के पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मणिपुर, सिक्किम, मिजोरम में भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन का कहर जारी है। असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के 15 जिलों में लगभग चार लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। वहीं, उत्तरी सिक्किम के लाचुंग और चुंगथांग कस्बों में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद फंसे कुल 1,678 पर्यटकों को सोमवार को सुरक्षित निकाला गया तथा 100 से अधिक पर्यटक अब भी लाचेन में फंसे हुए हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजमार्ग-10 के एक हिस्से (सेवोक से रंगपो तक) पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीमा सड़क संगठन ने सिक्किम के मंगन जिले के लाचुंग में सड़क संपर्क बहाल किया, जिसके बाद फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का काम शुरू हुआ। सिक्किम पुलिस महानिदेशक अक्षय सचदेवा ने कहा कि कई दिन से लाचुंग और चुंगथांग कस्बों में फंसे 1,678 पर्यटक 284 वाहनों और 16 मोटरसाइकिलों से दजोंगू शहर के पास फिदांग के रास्ते गंगटोक के लिए रवाना हुए। लाचेन में फंसे 100 से अधिक पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

मिजोरम में तीसरे दिन भी बंद रहे स्कूल

मिजोरम में भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे। वर्षा की वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन, मिट्टी धंसने, चट्टाने गिरने और जलभराव की घटनाएं हुई। स्कूल शिक्षा विभाग की निदेशक एंजेला जोथनपुई ने कहा कि सभी 11 जिला प्रशासनों ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर सोमवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

मणिपुर में बाढ़ से 19,811 लोग प्रभावित

मणिपुर में नदियों के उफान पर होने और तटबंधों के टूटने के कारण आई बाढ़ से 19,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों को घरों और प्रभावित इलाकों से निकाल कर 31 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। नदी का जलस्तर बढ जाने के बाद बाढ़ का पानी खुरई, हेइगांग और चेकॉन इलाकों में भर गया है। अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में भूस्खलन तथा बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, 23 जिलों में 156 गांवों के 938 लोग मानसून की बाढ़ से प्रभावित हुए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery