Saturday, April, 19,2025

मुरलीधर व्यास 'राजस्थानी' की जयंती मनाई

बीकानेर: बीकानेर में आधुनिक राजस्थानी कहानी के जनक मुरलीधर व्यास 'राजस्थानी' की 127वीं जयंती के अवसर पर 'राजस्थानी रसधार' कवि सम्मेलन का आयोजन किकाणी व्यासों के चौक में किया गया। आयोजन का उद्देश्य वर्षों पुरानी पाटों की कवि सम्मेलन परंपरा को पुनर्जीवित करना और राजस्थानी भाषा को उसका खोया हुआ वर्चस्व दिलाना था। कार्यक्रम का संयोजन युवा कवि व्यास योगेश राजस्थानी ने किया, जबकि संचालन हरीश बी. शर्मा ने किया। सम्मेलन में वरिष्ठ कवि शंकर सिंह राजपुरोहित, मोनिका गौड़, हरीश बी. शर्मा, छैलू चारण, विप्लव व्यास और देवीलाल महिया ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राजस्थानी भाषा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त किया। विशेष रूप से राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता की मांग की गई और नारी संवेदना जैसे विषयों पर प्रभावशाली काव्य पाठ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरलीधर व्यास के पौत्र शिवकुमार व्यास 'मनिया बाबा' ने की। इस अवसर पर साहित्य, समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 11 श्रोताओं का भी सम्मान किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery