Friday, July, 17,2026

दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज पहुंचा विझिंजम बंदरगाह

तिरुवनंतप्रम: दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना सोमवार सुबह केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा। इस जहाज का विझिंगम आगमन भारत के समुद्री व्यापार के लिए एक बड़ी खबर है। साथ ही इस गहरे पानी वाले बंदरगाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह दिखाता है कि विझिंजम बंदरगाह अब बड़े जहाजों को संभालने के लिए तैयार है। बंदरगाह के अधिकारियों ने बताया कि जहाज सोमवार सुबह आठ बजे विझिंजम पहुंचा। यहां पहुंचने पर उसका स्वागत पारंपरिक जल सलामी के साथ किया गया।

इस बंदरगाह का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो मई को किया था। इस जहाज की क्षमता 24,346 TEU है। TEU कंटेनर की क्षमता को मापने का एक तरीका है। ऐसे में 24,346 टीईयू वहन क्षमता वाला यह विशाल जहाज वैश्विक व्यापार के बढ़ते पैमाने और इसमें भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। एमएससी इरिना का विझिंजम बंदरगाह पर आना भारत के लिए गेम चेंजर रहेगा। यह देश के समुद्री व्यापार को बढ़ावा देगा और उसे ग्लोबल लॉजिस्टिक्स श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा।

वैश्विक ट्रांसशिपमेंट में बढ़ेगी भारत की भूमिकाः करण अडाणी

अडाणी पोर्टस एंड एसईजेड लि. के प्रबंध निदेशक करण अडाणी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "24,346 टीईयू क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना दक्षिण एशियाई तटों पर पहली बार आया है, जो न केवल विझिंजम की, बल्कि वैश्विक ट्रांसशिपमेंट (एक जहाज से दूसरे जहाज में माल चढ़ाना) में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भारत की बेहतर होती स्थिति को दर्शाता है।"

कंटेनर परिवहन के लिए किया है डिजाइन

एशिया और यूरोप के बीच बड़ी मात्रा में कंटेनर के परिवहन की सुविधा के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया एमएससी इरीना व्यापार मार्गों और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह जहाज दक्षिण एशियाई बंदरगाह की अपनी पहली यात्रा कर रहा है। यह बेहद विशाल कंटेनर जहाज को संभालने में विझिंगम की क्षमता को दर्शाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery