Tuesday, November, 25,2025

लाखों लोगों को राह दिखा रही सत्य साई बाबा की शिक्षाएं: PM

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं और सेवा दुनिया भर में लाखों अनुयायियों का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

मोदी ने सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में अपने संबोधन से पहले उनकी स्मृति में 100 रुपए का स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट भी जारी किया। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साई बाबा का शताब्दी समारोह महज एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है। यद्यपि साई बाबा भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, फिर भी उनका प्रेम और सेवा भावना करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक शक्ति है। मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय सभ्यता का मूल आधार सेवा है। गुरु ने सेवा को मानव जीवन के केंद्र में रखा। पीएम मोदी ने ध्यान दिलाया कि बाबा का जीवन वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) के आदर्श का जीवंत अवतार था। इसलिए, यह जन्म शताब्दी वर्ष सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का एक भव्य उत्सव बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सभी विविध आध्यात्मिक और दार्शनिक परंपराएं अंततः एक ही विचार की ओर ले जाती हैं, चाहे कोई भक्ति, ज्ञान या कर्म के मार्ग पर चले। मोदी ने जोर देकर कहा कि 'सेवा परमो धर्मः' वह सिद्धांत है जिसने सदियों से चले आ रहे परिवर्तनों और चुनौतियों के बीच भारत को बनाए रखा है और हमारी सभ्यता को आंतरिक शक्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कई महान संतों और सुधारकों ने अपने समय के अनुकूल तरीकों से इस कालातीत संदेश को आगे बढ़ाया है।

सुकन्या समृद्धि योजना में 3.25 लाख करोड़ जमा

पीएम ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब तक चार करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं और इन खातों में 3.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा की जा चुकी है। दस वर्ष पहले भारत सरकार ने बेटियों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए 'सुकन्या समृद्धि योजना' शुरु की थी।

बाबा के लिए सेवा ही प्रेम का वास्तविक रूप

उन्होंने बाबा के शब्दों, "सभी को प्रेम करो, सभी की सेवा करो" को याद किया और कहा कि उनके लिए सेवा ही प्रेम का वास्तविक रूप है। प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण विकास और कई अन्य क्षेत्रों में साई बाबा के संस्थान इस दर्शन के जीवंत प्रमाण हैं। उन्होंने आगे कहा कि बाबा ने कोई सिद्धांत या विचारधारा नहीं थोपी, बल्कि गरीबों की मदद करने और उनके दुखों को दूर करने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साई सेंट्रल ट्रस्ट और उससे संबद्ध संगठन संगठित, संस्थागत और दीर्घकालिक तरीके से सेवा को आगे बढ़ा रहे हैं।

ये भी मौजूद थे कार्यक्रम में

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, श्री सत्य साई सेंट्रल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आर जे रत्नाकर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मी बाई को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। लक्ष्मीबाई ने 1857 के विद्रोह यानी भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, आजादी के पहले संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और पराक्रम की कहानी आज भी देशवासियों को जोश और जुनून से भर देती है।

ऐश्वर्या राय ने छुए पीएम मोदी के पैर

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने यहां समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए। सत्य साई बाल विकास कार्यक्रम की पूर्व छात्रा ऐश्वर्या राय ने अपने संबोधन में कहा कि हालांकि एक शताब्दी बीत गई है, लेकिन गुरु की शिक्षा, मार्गदर्शन और करुणा आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों के हृदय में समाहित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery