Friday, October, 10,2025

टैक्स में राहत रोककर जनता को लूट रही हैं कांग्रेस सरकारें: मोदी

झारसुगुडा (ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के स्वदेशी बजी नेटवर्क का शुभारंभ किया। इस पहल के साथ भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जो अपने दूरसंचार उपकरण स्वयं बनाते हैं। बीएसएनएल को रजत जयंती पर मोदी ने 97,500 से अधिक मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया, जिनमें 92,600 टावर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से लैस हैं। इन टावरों का निर्माण लगभग 37,000 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में दूरसंचार क्षेत्र घोटालों से घिरा रहा और 2जी के समय भारत का मजाक बनता था। आज भारत स्वदेशी 4जी तकनीक वाला पांचवां देश बन चुका है।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्य, खासकर हिमाचल प्रदेश, केंद्र सरकार द्वारा दिए गए टैक्स राहत का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा रहे हैं और अतिरिक्त टैक्स लगाकर 'लूट में लगे' हैं।

गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

मोदी ने कहा कि भारत अब दूरसंचार विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई तकनीक से देशभर के दो करोड़ से अधिक लोगों को सीधा लाभमिलेगा और लगभग 30,000 गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच सकेगा। आदिवासी, पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। मोदी ने कहा, 'ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अब ऑनलाइन कक्षाओं में आसानी से जुड़ पाएंगे।

चिप से शिप तक आत्मनिर्भर भारत

मोदी ने बीएसएनएल की 4 जी तकनीक को भविष्य की 5 जी सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार बताया। भारत पहले ही सबसे तेज 5जी नेटवर्क शुरू कर चुका है और बीएसएनएल के नए टावर जल्द ही इस तकनीक को भी सपोर्ट करेंगे। भाजपा सरकार गरीबों और वंचितों के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि ओडिशा में सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना होगी, जिससे 'चिप से लेकर शिप तक' भारत आत्मनिर्भर बनेगा। मोदी का यह 15 महीनों में छठा ओडिशा दौरा था। उन्होंने करीब 60,000 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखी और उद्‌घाटन किया। इनमें रेल परियोजनाएं, संबलपुर में फ्लाईओवर, मेडिकल कॉलेजों को सुपर स्पेशियलिटी और आठ ITS के विस्तार की घोषणाए शामिल है।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery