Saturday, April, 18,2026

तृणमूल के माफिया राज का अंत तय: पीएम मोदी

आसनसोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए 'माफिया राज, कट-मनी संस्कृति और सिंडिकेट व्यवस्था' को खत्म करने का वादा किया। आसनसोल के पोलो ग्राउंड में आयोजित रैली में उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध कोयला और बालू खनन से जुड़ा तंत्र राज्य में गहराई तक फैल चुका है। मोदी ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन अब तय है और 'तृणमूल के पाप का घड़ा भर चुका है।' उन्होंने दावा किया कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा और 'डबल इंजन सरकार' राज्य को नई दिशा देगी। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जीडीपी में बंगाल का योगदान 12% से घटकर 5% रह गया है।

हर दोषी को सजा मिलेगी

पीएम मोदी ने चेतावनी दी कि सत्ता परिवर्तन के बाद 'हर गुंडे और भ्रष्ट तत्व को जवाब देना होगा' और बंगाल में कानून का राज स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। आसनसोल रैली में मोदी के इस आक्रामक रुख को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीतिक पिच माना जा रहा है, जहां पार्टी 'परिवर्तन' के मुद्दे को केंद्र में रख रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery