Saturday, April, 19,2025

लॉरेंस गैंग का हवाला मास्टर माइंड दुबई का 'इलियास भाई' अरेस्ट

जयपुर: प्रदेश के व्यापारियों और प्रॉपर्टी डीलरों से रंगदारी वसूलने वाली लॉरेंस गैंग के गुर्गों को दुबई में शरण देने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस मुख्यालय की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शुक्रवार को सीकर से गिरफ्तार किया। आरोपी इलियास खान, निवासी रामगढ़ सेठान, सीकर का रहने वाला है। वह वर्ष 2014 से दुबई के शारजाह में अल जुबेर सुपरमार्केट स्थित वलदिया बिल्डिंग में रह रहा था। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि दुबई पुलिस के मुसादात पुलिस स्टेशन में स्टोरकीपर के रूप में कार्यरत इलियास ने लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के निर्देश पर गैंग के गुर्गों को शरण दी थी।

इसके साथ ही इलियास हवाला के जरिए गैंग के पैसों को इधर-उधर भेजता था और बदले में मोटी रकम कमाता था, जिससे वह दुबई में ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था। इलियास दुबई में बैठकर अपने गांव के एक व्यापारी की जयपुर में रेकी करवा चुका था और हमले के लिए बदमाश भी हथियारों सहित भेज दिए थे। पुलिस के मुताबिक, इलियास दुबई पुलिस के कार्ड का इस्तेमाल कर बदमाशों की मदद करता था। इस कार्ड के दुरुपयोग के आरोप में उसे वहां दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में उसे जमानत मिली थी। उसके खिलाफ जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वीरेंद्र को भगाया, खुद आया भारत

जब एजीटीएफ की टीम दुबई में लॉरेंस गैंग के गुर्गे वीरेंद्र चारण की तलाश में पहुंची तो इलियास को इसकी भनक लग गई। तब उसने वीरेंद्र को वहां से भगा दिया और खुद भारत लौट आया। इस पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे सीकर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इससे पहले गैंगस्टर रोहित गोदारा, वीरेंद्र चारण व महेंद्र सारण को दुबई में शरण दी थी। तब से उनके कहने पर हवाला का काम शुरू किया था। गैंग से जुड़े गुर्गों का अगर इमीग्रेशन से रेड कॉर्नर नोटिस जारी होता तो तुरंत सूचना पहुंचा देता था।

दुबई के रॉला मॉल को बनाया था मुख्य ठिकाना

इलियास दुबई में रॉला मॉल को गैंग का मुख्य ठिकाना बना चुका था। यहां वह राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बदमाशों को शरण देता था।

दो शादियां की, एक केस में जा चुका है जेल

इलियास दो शादियां कर चुका है। उसकी पहली पत्नी ने उस पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।

फ्रूट व्यापारी को धमकाने की साजिश

अक्टूबर 2024 में इलियास ने मुहाना के एक फ्रूट व्यापारी सलीम खान को धमकी दिलाने की साजिश रची थी। उसने वीरेंद्र को कहा कि सलीम डरपोक है, धमकी दो, मैं बीच में मध्यस्थता कर लूंगा। उसने सलीम की रेकी करवाई और सोशल मीडिया से उसका मोबाइल नंबर निकाल कर वीरेंद्र को भेज दिया। उसने कहा कि मोटी मुर्गी है, जल्दी पैसे देगा। धमकी दो, फिर मैं खुद इंडिया आकर मामले को संभाल लूंगा और हवाला से पैसे मंगवा लेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery