Tuesday, May, 26,2026

आग का गोला बनी बस, 20 जिंदा जले

कुरनूल (आंध प्रदेश): आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार तड़के जैसलमेर जैसी दर्दनाक घटना सामने आई। बेंगलुरु जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। चिन्नातेकुर के पास हुई इस भीषण दुर्घटना में 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस में कुल 41 लोग सवार थे। शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे मोटरसाइकिल से बस की टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई और उसकी टंकी से पेट्रोल लीक होने पर उठी चिंगारी ने बस को आग की लपटों में झोंक दिया। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ जैसलमेर हादसा

 जैसलमेर में चलती बस में लगी आग एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस भीषण अग्निकांड में 26 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा 14 अक्टूबर को हुआ था। शुक्रवार को जारी की गई फोरेसिक रिपोर्ट के अनुसार, बस की छत पर लगे एसी यूनिट की खराब वायरिंग के कारण आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि सामान रखने वाले कंपार्टमेंट में मिले पटाखे पानी में भीगे हुए थे और उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery