Friday, June, 27,2025

केंद्र की मोदी सरकार श्रमिक विरोधीः खरगे

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर 'श्रमिक विरोधी' होने का आरोप लगाया और कहा कि वह अमीर कॉरपोरेट और निजी कंपनियों के पक्ष में काम कर रही है। उन्होंने यहां बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) द्वारा आयोजित मजदूर दिवस समारोह में श्रमिक वर्ग से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा खुद और अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।

खरगे ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "केंद्र की यह सरकार मजदूर विरोधी है। भाजपा गरीबों के हित में कोई कानून नहीं लाती। जो पहले से था, उसे भी उन्होंने अमीरों और कॉरपोरेट कंपनियों के हित में खत्म कर दिया है। आपको इसके
प्रति सतर्क रहना चाहिए और इसके खिलाफ एकजुट होना चाहिए। अगर आप सतर्क और एकजुट नहीं हुए तो यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा।" यह याद करते हुए कि बाबा साहेब अंबेडकर ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कई कानून बनाए थे, खरगे ने कहा कि देश में 44 श्रम कानून थे और मोदी सरकार ने इन्हें घटाकर चार कर दिया है। खरगे ने कहा, "जो पहले से था, उन्होंने उसे हटा दिया और जो चाहते थे, उसे जोड़ दिया। वे आज श्रमिकों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने 10 घंटे काम की अनुमति दी है और महिलाएं रात में काम कर सकती हैं। मोदी सरकार श्रमिकों के बारे में नहीं सोचती, वास्तव में उन्होंने उन सुविधाओं को भी छीन लिया है जो कांग्रेस ने श्रमिक वर्ग को प्रदान की थीं।"

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery