Sunday, May, 03,2026

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, 4 जवान शहीद

कांकर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को आईईडी विस्फोट में 'जिला रिजर्व गार्ड' (DRG) के एक निरीक्षक सहित चार जवान शहीद हो गए। यह हादसा कांकेर-नारायणपुर सीमा के पास छोटेवेठिया थाना क्षेत्र के आदनार गांव के जंगल में उस समय हुआ, जब सुरक्षा बल बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के अभियान पर थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम को माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटकों और सामग्री की सूचना मिली थी। अभियान के दौरान जवानों ने एक 'डंप' बरामद किया और बाद में दूसरा संदिग्ध स्थान खोजा। इसी दौरान जमीन में दबे आईईडी को बाहर निकालने की कोशिश करते वक्त अचानक विस्फोट हो गया।

ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

इस घटना में DRG के निरीक्षक सुखराम वट्टी, जिला बल के आरक्षक कृष्णा कुमार कोमरा और बस्तर फाइटर्स के जवान संजय गढ़पाले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल जवान परमानंद कोर्राम को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया, जहा इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए जा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery