Tuesday, November, 04,2025

झामुमो स्वतंत्र रूप से लड़ेगा चुनाव... छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित

पटना/रांची:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर जारी मंत्रणा के बीच आपसी खींचतान भी सतह पर आ गई है। महागठबंधन में शामिल व झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा और छह सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। वहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने टिकट वितरण को लेकर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। वह छह विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी। इन सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। इससे करीब हफ्ते भर पहले झामुमो महासचिव ने बड़ा अल्टीमेटम देते हुए 12 सीटों पर अपना दावा किया था। उन्होंने कहा था कि बिहार के महागठबंधन नेताओं को 15 अक्टूबर तक सारी चीजों को सामान्य कर देना चाहिए। इसके साथ ही भट्टाचार्य ने कहा था कि हमने झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद को 5% सीटें दी थीं। ऐसे में झामुमो को भी 243 का 5% यानी 12 सीटें मिलनी चाहिए। झामुमो नेता ने कहा था कि स्वतंत्र राजनीतिक दल होने के नाते पार्टी हाथ बांधकर खड़ी नहीं है।

भाकपा माले ने 20 प्रत्याशी किए घोषित

उपर एक अन्य घटनाक्रम में गठबंधन के एक अन्य घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, जिसमें पार्टी के सभी 12 मौजूदा विधायकों को टिकट दिए गए हैं। पार्टी ने उन सीट पर नए चेहरे उलते हैं, जिन पर वह 2020 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाई थी। पिछले विधानसभा चुनावों में इस वाम दल ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा था और इनमें से 12 पर जीत हासिल की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery