Saturday, July, 05,2025

आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि वह विरासत है जो पीढ़ियों और जियोग्राफी को जोड़ती है

नोएडा: आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि वह सुगंधित विरासत है जो पीढ़ियों और जियोग्राफी को जोड़ती है। इसी भावना को जीवंत करते हुए भारत 24 के मुख्यालय, नोएडा में 'JC मैंगो फेस्ट 2025' का आयोजन किया गया, जहां आम की पारंपरिक और क्षेत्रीय किस्मों ने स्वाद का उत्सव रचा। यह आयोजन फलों की एक साधारण प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उस किसान की मेहनत को नमन था, जिसने मिट्टी में मिठास बोई और हर आम को एक कथा बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आम की मिठास केवल स्वाद नहीं, एकता और लोकप्रियता भी फैलाती है। यह उत्सव परंपरा और आधुनिकता को जोड़ने वाला एक सुंदर प्रयास है, जो किसानों की मेहनत को सम्मान देता है।

हर आम में किसान की मेहनत महकती है

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतम बुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भारत 24 और इसके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा, 'JC मैंगो फेस्ट न केवल स्वाद का पर्व है, बल्कि यह भारतीय किसान की तपस्या और हमारी सांस्कृतिक विरासत को समर्पित आदरांजलि भी है। डॉ. जगदीश चंद्र की दूरदृष्टि इस आयोजन के पीछे की आत्मा है।' भारत 24 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने अपने स्वागत भाषण में कहा, 'आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि वह सुगंधित विरासत है जो पीढ़ियों-जियोग्राफी को जोड़ती है। यह आयोजन उस भावना को सलाम है, जो हर आम की मिठास में झलकती है और हर किसान की मेहनत में महकती है।'

आम की विशिष्ट किस्मों ने लुभाया

इस महोत्सव में देशभर से आई आम की विशिष्ट किस्मों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तमिलनाडु का सिंदूरी, रत्नागिरी का हापुस, मलिहाबाद का दशहरी, आंध्र प्रदेश का बंगनपल्ली, गुजरात का केसर, बिहार और बंगाल का मालदा, गुलाब खास, तोतापुरी और आंध्र प्रदेश का नीलम आम स्वाद, रंग और सुगंध की विविधता में अपना अलग प्रभाव छोड़ते नजर आए। सिंदूरी और नीलम खासतौर पर लोगों की पसंद बने। राजनीति, मीडिया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों, पत्रकारों और आम प्रेमियों ने एक ही मंच पर भारतीय बागवानी की समृद्ध परंपरा का सजीव अनुभव लिया। भारत 24 परिवार के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह से हिस्सा लिया और आम की मिठास को साझा कर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery