Monday, April, 21,2025

पच्चीस राज्यों में 13,056 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र पर अतिक्रमण

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को राज्यों द्वारा सौंपे गए आंकड़ों के अनुसार, 25 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 13,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन क्षेत्र पर अतिक्रमण किया गया है, जो दिल्ली, सिक्किम और गोवा के कुल भौगोलिक क्षेत्र से भी अधिक है। अभी तक 10 राज्यों ने वन अतिक्रमण पर आंकड़े प्रस्तुत नहीं किए हैं।

पिछले वर्ष राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने 'पीटीआई-भाषा' की एक खबर पर स्वतः संज्ञान लिया था, जिसमें सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया था कि भारत में 7,50,648 हेक्टेयर (या 7506.48 वर्ग किलोमीटर) वन क्षेत्र पर अतिक्रमण है, जो दिल्ली के क्षेत्रफल से पांच गुना अधिक है। पर्यावरण मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एनजीटी को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा कि मार्च 2024 तक 25 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में कुल 13,05,668.1 हेक्टेयर (या 13,056 वर्ग किलोमीटर) वन क्षेत्र अतिक्रमण के अधीन था।

रिपोर्ट में जिन राज्यों के आंकड़ों के बारे में जानकारी दी गई है, उनमें अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, मध्यप्रदेश, मिजोरम और मणिपुर शामिल हैं।

जिन राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों ने अभी भी वन अतिक्रमण का विवरण प्रस्तुत नहीं किया है, उनमें बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 

तीन श्रेणी में विभाजित होता है वन क्षेत्र

वन क्षेत्र या रिकॉर्डेड फरिस्ट एरिया में सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर वन के रूप में नामित भूमि शामिल होती है, भले ही उस पर पेड़ न हों। आरएफए को आगे तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है: पहली श्रेणी-आरक्षित वन, जिन्हें पूर्ण संरक्षण प्राप्त है और जहां शिकार और चराई जैसी गतिविधियों पर आमतौर पर प्रतिबंध है। दूसरी श्रेणी-संरक्षित वन, जहां कुछ गतिविधियों की अनुमति है, जब तक कि उन्हें विशेष रूप से प्रतिबंधित न किया गया हो। तीसरी श्रेणी-अवर्गीकृत वन, जिन्हें आरक्षित या संरक्षित के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है।

सर्वाधिक अतिक्रमण मध्य प्रदेश में

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2024 तक मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 5,460.9 वर्ग किमी वन क्षेत्र पर अतिक्रमण था। इसके अलावा असम में 3,620.9 वर्ग किमी, कर्नाटक में 863.08 वर्ग किमी, महाराष्ट्र में 575.54 वर्ग किमी, अरुणाचल प्रदेश में 534.9 वर्ग किमी, ओडिशा में 405.07 वर्ग किमी, उत्तर प्रदेश में 264.97 वर्ग किमी, मिजोरम में 247.72 वर्ग किमी, झारखंड में 200.40 वर्ग किमी वन भूमि पर अतिक्रमण है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery