Monday, April, 21,2025

'बजट 8 गुना बढ़ा, किसान की किस्मत वही पुरानी !'

जयपुर: कृषि प्रधान भारत में जहां किसान को 'अन्नदाता' कहा जाता है, वही अन्नदाता आज भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। सरकारें भले ही राहत योजनाओं का ढोल पीट रही हों, मगर जमीनी सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। बैंकों के आंकड़े बताते हैं कि देश के 58 फीसदी किसान कर्जदार हैं, लेकिन साहूकारों और निजी उधारदाताओं से लिया गया कर्ज कितना है इसका कोई ठोस सरकारी आंकड़ा अब तक उपलब्ध नहीं है। सरकार ने 2014 से लेकर 2025 तक कृषि बजट में आठ गुना तक बढ़ोतरी कर विकास का दावा तो कर दिया, लेकिन किसानों की जमीनी हकीकत अब भी नहीं बदली।

राजस्थान के 1.05 करोड़ किसानों पर ₹1.74 लाख करोड़ का कर्ज

मार्च, 2024 तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कर्जदारी देखने को मिलती है, जहां 1.46 करोड़ किसान ₹8.38 लाख करोड़ के कर्ज तले दबे हैं। राजस्थान के 1.05 करोड़ किसान ₹1.74 लाख करोड़ और मध्य प्रदेश के 93.52 लाख किसान ₹1.50 लाख करोड़ के कर्जदार हैं। जून 2023 तक राजस्थान के किसानों पर वाणिज्यिक, सहकारी और क्षेत्रीय ग्रामीणों बैंकों का 147538.62 करोड़ रुपए कृषि कर्ज बकाया था। राजस्थान में एक किसान परिवार पर औसतन ₹1.66 लाख का कर्ज है।

किसानों पर कृषि बजट से 20 गुना ज्यादा कर्ज

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 18.81 करोड़ किसान परिवारों पर कुल ₹32,35,747 करोड़ का कृषि ऋण है। यह रकम 2025-26 के कृषि बजट (₹1,71,437 करोड़) का लगभग 20 गुना है। किसानों को सबसे ज्यादा कर्ज वाणिज्यिक बैंकों से मिलता है। वहीं देश में एक किसान परिवार पर औसतन ₹1.70 लाख का कर्ज है।

केंद्र सरकार का राहत योजनाओं पर जोर

केंद्र और राज्य सरकारें फिलहाल कर्जमाफी के मूड में नहीं हैं। उनकी प्राथमिकता किसान कल्याण योजनाओं पर अधिक ध्यान देना है। केंद्र सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। किसानों के लिए उन्नत बीजों का इंतजाम कर रही है। ड्रोन टेक्नोलॉजी लेकर आई है। हर साल न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी भी कर रही है और खरीद भी बढ़ा रही है।

बजट 10 साल में 8 गुना

2014 में केंद्र सरकार का कृषि बजट ₹21,933 करोड़ था। 2025-26 में यह बढ़कर ₹1,71,437 करोड़ हो गया है। अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपए किसानों को पीएम किसान योजना के तहत मिल चुके हैं। 100 जिलों में पीएम धन धान्य योजना के तहत कृषि विकास से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होने की उम्मीद है।

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के किसानों पर 2.20 लाख करोड़ का कर्ज !

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के 85.86 लाख किसानों पर कुल ₹2.20 लाख करोड़ का बैंक कर्ज बकाया है। दक्षिण भारतीय राज्यों में किसानों पर बकाया ऋण की स्थिति अलग-अलग है। ऋणग्रस्तता के मामले में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सबसे अधिक प्रभावित हैं, जबकि तमिलनाडु में सबसे अधिक ऋण बकाया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery