Monday, April, 21,2025

हनुमानगढ़ कलेक्टर काना राम को मिला सम्मान

हनुमानगढ़: जिले के किसानों को अब फसल बीमा क्लेम के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस बदलाव के पीछे है जिला कलेक्टर काना राम का विजन और नेतृत्व, जिनके प्रयासों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोगों (सीसीई) को तकनीकी और पारदर्शी बनाया गया। इन नवाचारों को न केवल राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित पीएमएफबीवाई के 12वें राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन में कलेक्टर काना राम को इस अभिनव कार्य के लिए सम्मानित किया गया। देशभर से केवल तीन जिलों का चयन इस नवाचार श्रेणी में हुआ, जिनमें कर्नाटक के दो जिलों के साथ राजस्थान से केवल हनुमानगढ़ शामिल रहा। वहीं, हनुमानगढ़ मॉडल को अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जा रहा है। यह न केवल किसानों के अधिकारों की रक्षा कर रहा है, बल्कि शासन की योजनाओं में तकनीकी हस्तक्षेप के सफल उदाहरण के रूप में सामने आया है। सम्मान मिलने पर कलेक्टर काना राम ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले की टीम और किसानों के सहयोग का परिणाम है। हमारा उद्देश्य था कि किसान को समय पर और पूरा हक मिले। तकनीक और पारदर्शिता के जरिए यह संभव हो पाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery