Friday, June, 19,2026

कार व एसयूवी की टक्कर में 8 की मौत

सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में रविवार को कार के एक वाहन (एसयूवी) से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में गिरने और आग लगने से पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह भीषण दुर्घटना वढवान तालुका के डेडादरा गांव के निकट राजमार्ग पर अपराह्न लगभग 3:40 बजे हुई, जब कार कडू गांव से सुरेंद्र नगर की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और आग के गोले में बदल गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग फंस गए।

कार में लगी आग

सुरेंद्र नगर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गिरीश पांड्या ने कहा कि कार में सवार सभी आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एसयूवी में सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण एसयूवी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि मृतकों में क्रमशः 10 महीने और 13 वर्ष की दो लड़कियां, 35-55 वर्ष की आयु वर्ग की पांच महिलाएं और चालक शामिल हैं। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery