Tuesday, July, 14,2026

पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात अन्य राज्यों के लिए बना आदर्श: भूपेंद्र पटेल

गोधरा: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में गुजरात अन्य राज्यों के लिए आदर्श बन गया है। मोदी 2001 से 2014 में प्रधानमंत्री बनने तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। पटेल गुजरात के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंचमहाल जिले के गोधरा शहर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पटेल ने आदिवासी बहुल पंचमहाल जिले में 644 करोड़ रुपए की 85 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, "एक मई 1960 को अस्तित्व में आया गुजरात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में अन्य राज्यों के लिए आदर्श बन गया है।" पटेल ने कहा, 'गुजरात की विकास यात्रा को दो अवधियों में विभाजित किया जा सकता है 1960 से 2001 के बीच और 2001 से अब तक। इन दो अवधियों के बीच का अंतर तब स्पष्ट होता है, जब लोग उस विकास को देखते हैं, जो गुजरात ने पिछले ढाई दशकों में हासिल किया है।'

पटेल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने विकास केंद्रित राजनीति शुरू की और गरीबों तथा वंचितों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाईं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery