Wednesday, November, 05,2025

मुख्यमंत्री पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया

गांधीनगर: गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। भाजपा सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि पटेल शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे नई मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे। मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 17 मंत्री हैं, जिनमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री (MoS) शामिल हैं। नए फेरबदल के बाद यह संख्या बढ़कर 22-23 तक पहुंच सकती है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 विधायक हैं और सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत यानी 27 मंत्री हो सकते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा आलाकमान मौजूदा मंत्रियों के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। हाल ही में विसावदर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बावजूद पार्टी को आमने-सामने की चुनौती का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि पुराने दिग्गज नेताओं को अब नए पद और जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। यह बदलाव 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत किया जा रहा है। मंत्रिपरिषद में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, साथ ही दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery