Tuesday, April, 22,2025

देश में आनुवांशिक विविधता का डेटा बेस होगा तैयार

नई दिल्ली: जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शुरू की गई 'जीनोम इंडिया परियोजना' रोग निदान को बेहतर बनाने, किसी दवा के प्रति व्यक्ति के शरीर की प्रतिक्रिया का अनुमान लगाने और भारत में सटीक चिकित्सा की शुरुआत करने के प्रयासों को गति देने में मदद कर सकती है। एक अनुसंधान आलेख में यह जानकारी दी गई है। सटीक चिकित्सा से आशय व्यक्ति की आनुवांशिकी और शरीर की प्रतिक्रियाओं के आधार पर उसका इलाज किए जाने से है।

साल 2020 में शुरू की गई जीनोम इंडिया परियोजना का लक्ष्य एक ऐसा डेटाबेस तैयार करना है, जो भारत की जनसंख्या की आनुवांशिक विविधता को दर्शाए। पहले चरण में 10,000 व्यक्तियों के जीनोम का अनुक्रमण किया गया, जिसका डेटा भविष्य के अनुसंधान के लिए इस वर्ष जनवरी में प्रकाशित किया गया।' नेचर जेनेटिक्स' पत्रिका में प्रकाशित एक आलेख में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) समेत 20 से अधिक संस्थानों के अनुसंधानकर्ताओं ने जीनोम अनुक्रमण के प्रारंभिक निष्कर्ष प्रकाशित किए हैं।

विभिन्न भाषाई एवं भौगोलिक क्षेत्रों को किया शामिल

हैदराबाद स्थित 'सीएसआईआर- सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी' में 'सीएसआईआर भटनागर फेलों' कुमारसामी थंगराज ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह आलेख वैज्ञानिक समुदाय को यह बताने के लिए लिखा गया था कि भारत ने 10,000 व्यक्तियों के संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हमने पूरे हमने पूरे भारत में विभिन्न भाषाई समूहों और भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 83 जनसंख्या समूहों का सावधानीपूर्वक चयन किया है। इस टीम ने चार प्रमुख भाषाई समूहों-भारतीय-यूरोपीय, द्रविड़, ऑस्ट्रो-एशियाटिक और तिब्बती-बर्मन के लोगों पर गौर किया। एक व्यापक भौगोलिक क्षेत्र के भीतर, अलग-अलग जैव-भूगोल से संबंधित आबादी का नमूना लिया गया। इसके अलावा, हर गैर-आदिवासी समूह से लगभग 160 असंबंधित लोगों और प्रत्येक आदिवासी समूह से 75 लोगों के जीनोम का अनुक्रमण किया गया।

आनुवांशिक विविधता से संबंधित 'वेरिएंट' की पहचान

अनुसंधानकर्ताओं ने आनुवांशिक 'वेरिएंट' की पहचान की, जो 'भारतीय आबादी में अब तक अप्राप्य' व्यापक आनुवांशिक विविधता का वर्णन करता है। देश की आबादी की तुलना में अनुक्रमित जीनोम के छोटे हिस्से के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में थंगराज ने कहा कि यह काम एक अच्छी शुरुआत है, जिसके तहत भारत में पहली बार जीनोम का जनसंख्या-स्तरीय अनुक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के जीनोम का विश्लेषण करने के लिए जीनोम इंडिया परियोजना ने जो मॉडल बनाया है, वह देश में भविष्य में बड़े पैमाने पर अनुसंधान परियोजनाओं के लिए उपयोगी होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery