Wednesday, November, 26,2025

दो और आरोपी किए गिरफ्तार

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक गुप्ता ने बताया, दो और गिरफ्तारियां की गई हैं। इसके साथ ही, सभी पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पहले गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को रविवार को दुर्गापुर की एक अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेज दिया।

भाजपा का धरना शुरूः भाजपा ने मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में धरना शुरू किया। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सिटी सेंटर इलाके में धरने की शुरुआत की। उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

राज्यपाल दुर्गापुर पहुंचे

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को इसे बेहद स्तब्धकारी बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा होने से रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यपाल ने पश्चिम बर्धमान जिले में स्थित दुर्गापुर पहुंचने पर कहा, यह बहुत चौंकाने वाली घटना है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी होगी। इससे पहले हावड़ा स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, मैंने इस घटना की जानकारी मांगी है। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery