Wednesday, April, 09,2025

भुवनेश्वर में दिवंगत देवेंद्र प्रधान की प्रार्थना सभा भूपेंद्र यादव, स्वामी रामदेव, जगदीश चंद्र व अन्य ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता स्व. डॉ. देवेंद्र प्रधान की भुवनेश्वर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. प्रधान का 17 मार्च को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, योग गुरु बाबा रामदेव, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, प. बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, सुकांता मजूमदार, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद फडणवीस, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, ओडिशा के सीएम मोहन मांझी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सांसद अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी, संबित पात्रा व भारत 24 के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस दौरान राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में डॉ. प्रधान के द्वारा दिए गए योगदान को याद किया गया। इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व कृषिमंत्री शिवराज सिंह ने डॉ. प्रधान को श्रद्धांजलि दी थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery