Tuesday, May, 26,2026

भाजपा-जदयू ने बड़ा दिल दिखायाः चिराग

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) का आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों दलों ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे में छोटे सहयोगी दलों को सम्मानजनक हिस्सेदारी देकर बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा।

पासवान ने यहां शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह गुरुवार से ही पटना में चुनावी समीक्षा और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। चिराग ने कहा, हम किसी विशेष संख्या की सीट के लिए नहीं लड़ रहे थे। हमारी सिर्फ यह मांग थी कि हमें उन सीटों पर उत्तारा जाए, जहां हमारी उपस्थिति मजबूत है। भाजपा और जद (यू) दोनों ने बहुत उदारता दिखाई है, इसके लिए में आभारी हूं। हाजीपुर से सांसद पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को सीट बंटवारे में 29 सीट मिली हैं, जबकि वर्तमान विधानसभा में उनकी पार्टी के पास एक भी विधायक नहीं था। पासवान ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी दलों में इतनी आपसी खींचतान है कि यह स्पष्ट ही नहीं है कि उनका चेहरा कौन है-तेजस्वी यादव या कोई और। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवार आपस में ही भिड़ रहे हैं।'

खेसारी यादव के पास 24 करोड़ रु. की संपत्ति

पटना। बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुम यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के हलफनामे के अनुसार उनके पास 24.81 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति है। यादव को राजद ने पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद इस सीट से उम्मीदवार बनाया। यादव की पत्नी चंदा भी गुरुवार को पटना में पार्टी में शामिल हो गई थी। हलफनामे में यादव ने बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। यादव की पत्नी के पास 90.02 लाख रुपए की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द

पटना। बिहार में सत्तारूढ़ राजग को शनिवार को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं सीमा सिंह को लोजपा (रामविलास) ने सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। अब इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय तथा जन सुराज पार्टी के अभय सिंह के बीच सीधी टक्कर हो सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery