Monday, April, 21,2025

नेशनल हेराल्ड मामला: BJP युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

जयपुर: भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को जयपुर की छोटी चौपड़ पर नेशनल हेराल्ड घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला जलाया। चेची ने कहा कि कांग्रेस के नेता देश की संपत्ति को अपनी जागीर समझते हैं। चेची ने आरोप लगाया कि 1937 में शुरू हुआ नेशनल हेराल्ड अखबार पांच हजार शेयर होल्डर्स की संपत्ति थी, जो अब एक परिवार के हाथ में पहुंच गई। केवल 50 लाख रुपए में 90 करोड़ का राइट ऑफ कर दिया गया और करोड़ों की संपत्ति एक अज्ञात कंपनी को सौंप दी गई। चेची ने कहा कि चार वर्षों से कांग्रेस नेता कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं और अब बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अमित कुमार नारनोलिया, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery