Tuesday, November, 25,2025

नीतीश ने पहली बार छोड़ा गृह विभाग, भाजपा के सम्राट चौधरी को मिला

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा किया, जिसके तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। बिहार में पहली बार भाजपा के किसी नेता को गृह विभाग दिया गया है। गृह मंत्रालय मिलने के साथ ही साथ सम्राट चौधरी बिहार में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। भाजपा के दिवंगत नेता सुशील मोदी लंबे समय तक नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे, लेकिन उनको भी कभी गृह विभाग नहीं मिला था। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), कैबिनेट सचिवालय, निगरानी और चुनाव विभाग अपने पास रखे हैं। नीतीश के मुख्यमंत्री रहते हुए यह पहला अवसर है जब उनके पास गृह विभाग नहीं होगा। इससे पहले उनके सभी कार्यकाल में यह विभाग उनके पास ही रहा है। ज्ञात रहे कि गृह विभाग को लेकर राजग के घटक दलों में खींचातान चल रही थी। अब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भूमि व राजस्व विभाग भी भाजपा के पास

कैबिनेट विभाग की अधिसूचना के अनुसार भाजपा से उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग और खान एवं भू-तत्व विभाग दिए गए हैं। मंगल पांडे को स्वास्थ्य विभाग और विधि, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग सौंपा गया है।

वित्त विभाग जदयू के पास

वहीं, जनता दल यूनाइटेड कोटे से मंत्री बने विजय चौधरी को जल संसाधन, भवन निर्माण और संसदीय कार्य विभाग, बिजेंद्र यादव को वित्त, वाणिज्यकर, ऊर्जा, योजना विकास की जिम्मेदारी दी गई है। बिजेंद्र यादव बिहार कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री है। लोजपा (रामविलास) के संजय कुमार को गन्ना उद्योग और संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश को पंचायती राज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

डिप्टी सीएम पद की मांग कर 'लालची' नहीं दिखना चाहताः चिराग पासवान

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि वह बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की मांग कर लालची नहीं दिखना चाहते और राज्य की नई सरकार में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो विधायकों को मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। चिराग ने संवादाताओं से बातचीत में कहा कि राजग के सहयोगी के रूप में वह बिहार से बाहर भी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं और पश्चिम बंगाल, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में संगठन को मजबूत करने की योजना पर गंभीरता से काम कर रहे हैं।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery