Monday, November, 03,2025

राजग को दो तिहाई बहुमत नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: राजनाथ

दरभंगा/पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में प्रचार की कमान संभालते हुए विभिन्न जिलों में चुनाव सभाओं को संबोधित किया। वहीं, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाल रखा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जिस तरह के विकसित और मजबूत भारत का सपना देखते थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैसा ही भारत बनाना चाहते हैं। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को दो-तिहाई बहुमत मिलना देश के पहले नेहरू की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगामी 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी और उसी दिन पंडित नेहरू की जयंती भी है। राजनाथ ने बिहार के बाद जिले और दरभंगा जिले में चुनाव रैलियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। बाढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने राजद पर निशाना साधा और कहा कि बिहार की जनता "गुंडा राज" नहीं चाहती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के जंगल राज से राज्य को काफी हद तक बाहर निकाला है।

इससे पहले दरभंगा जिले में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राजद द्वारा प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के वादे को अवास्तविक करार दिया। उन्होंने कहा कि राजग अपना घोषणापत्र गुरुवार को जारी करेगा और उसमें किए गए हर वादे को पूरा करेगा।

'करप्शन, क्राइम और कम्युनलिज्म' से समझौता नहीं करूंगा : तेजस्वी

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार व राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि उन्हें यदि सत्ता में आने का मौका मिला तो 'करप्शन, क्राइम और कम्युनलिज्म' (भ्रष्टाचार, अपराध और सांप्रदायिकता) से समझौता नहीं किया जाएगा तथा उनकी परछाई भी गलत काम करेगी तो उसे भी सजा मिलेगी। तेजस्वी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ यहां सकरा इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता से आग्रह किया कि उन्हें एक मौका दिया जाए और वह अपने 'प्रण' को पूरा करने के लिए प्राण न्यौछावर कर देंगे। उन्होंने कहा, सरकार बनने पर जो भी अपराध करेगा, उसे तेजस्वी सलाखों के पीछे भिजवाएगा, चाहे वह अपना हो या पराया।

नीतीश का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में: राहुल गांधी

मुजफ्फरपुर (बिहार)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का आगाज करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। उन्होंने मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है। इस सभा में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और इस गठबंधन के घटक दलों के कुछ नेता शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery