Monday, November, 03,2025

अपने बेटे को लालू CM, सोनिया PM बनाना चाहते हैं: अमित शाह

पटना/दरभंगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार अपनी चुनाव रैलियों में विपक्षी महागठबंधन को 'ठगबंधन' करार दिया और कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन ये दोनों पद रिक्त नहीं हैं।

शाह ने दरभंगा और समस्तीपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। शाह ने दरभंगा में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जबकि राजद और कांग्रेस ऐसा नहीं कर सके, क्योंकि लालू जी बेटे को और सोनिया जी राहुल बाबा को शीर्ष पद पर बैठाना चाहती हैं। उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद चारा, बिटुमेन और जमीन के बदले नौकरी घोटालों में लिप्त रहे हैं, जबकि कांग्रेस पर 12 लाख करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। शाह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए यह सवाल भी किया कि अगर राजद-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी, तो प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के गिरफ्तार सदस्यों को जेल में रखा जाएगा या नहीं? उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने ही पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और देशभर में तलाशी अभियान चलाकर उसके सदस्यों को जेल भेजा।

राजद शासन के दौरान पिछड़ा बिहारः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुजफ्फरपुर और पटना में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बिहार को वर्षों तक 'लालटेन शासन' की उदासीनता का खामियाजा भुगतना पड़ा। ज्ञात रहे कि 'लालटेन' राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का चुनाव चिह्न है। इस पार्टी ने राज्य पर 15 साल तक शासन किया। गुप्ता ने दावा किया कि 'लालटेन शासन' में सत्ता में बैठे लोग केवल अपने परिवार के हितों की चिंता करते थे।

मैथिली को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया

शाह ने कहा, राजग सरकार ने मैथिली को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया है और संविधान का अनुवाद मैथिली में किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए 500 करोड़ रुपए की लागत से एक केंद्र बनाया जा रहा है।

जंगलराज की वापसी रोकने का चुनाव

शाह ने समस्तीपुर में दूसरी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार चुनाव जंगल राज की वापसी रोकने का चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में राजग 'पांच पांडव' की तरह मजबूत गठबंधन है और इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी। उन्होंने विपक्ष पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के 'जननायक' सम्मान को छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, पीएम मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सम्मानित किया। कांग्रेस का असली चेहरा बिहार की जनता पहले ही देख चुकी है, जिसने बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनने से रोका था। शाह ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन ने बिहार के विकास के लिए कुछ नहीं किया और महागठबंधन राज्य के विकास तथा युवाओं के कल्याण के बारे में सोच ही नहीं सकता।

बिहार में 'जंगल राज' की वापसी को रोकेगा राजगः आदित्यनाथ

सीवान (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि बिहार में "डबल इंजन की सरकार" अराजकता फैलाने वालों को कतई बर्दाशत नहीं करने की नीति पर काम कर रही है और राजग में शामिल दल राज्य में 'जंगल राज' की वापसी के किसी भी प्रयास को नाकाम कर देंगे। योगी रघुनाथपुर में एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को राजद और कांग्रेस जैसी उन ताकतों की जरूरत नहीं है जो अपराधियों को गले लगाती है। उन्होंने कहा कि बिहार में 'माफिया राज' को फिर से जिंदा करने के लिए ताकतें सक्रिय हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में ही खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि राजग में शामिल सभी दलों ने बिहार में 'जंगल राज' की वापसी को रोकने का फैसला किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery