Friday, April, 18,2025

भरतपुर के पहाड़ी में 180 करोड़ के अवैध खनन का भांडाफोड़

भरतपुर: जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन के के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सख्ती से खनन माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री को भरतपुर में अवैध खनन और अधिकारियों की मिलीभगत की गोपनीय जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने खनन निदेशक दीपक तंवर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया। तीन दिनों की जांच में भरतपुर, रूपवास, सवाई माधोपुर, करौली और बूंदी जिलों में कार्रवाई की गई, जिसमें भरतपुर की एक ही तहसील में 180 करोड़ रुपए से अधिक का अवैध खनन पकड़ा गया, जिससे खनन माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

लाखों टन खनिज के रवन्नाओं का दुरुपयोग

खनिज निदेशक दीपक तंवर ने बताया कि ग्राम छपरा, तहसील पहाड़ी में खनन पट्टा संख्या 201/2009 के तहत योगेंद्र सिंह ने 1.20 लाख टन खनिज के रवन्नाओं का दुरुपयोग किया, जिस पर 5.38 करोड़ की शास्ति लगाई गई। इसी क्षेत्र में अन्य पट्टों पर भी बड़ी मात्रा में अवैध खनन हुआ। मंजीत सिंह द्वारा बिना खन्नाओं के 88,102 टन खनिज के परिवहन पर 3.96 करोड़ की शास्ति, जबकि राजेश बंसल द्वारा 2.11 लाख टन के दुरुपयोग पर 9.54 करोड़ की शास्ति लगाई गई। इसके अतिरिक्त भी कई खनन माफियाओं पर जुर्माना लगाया गया है।

भरतपुर सहित 5 जिलों में कार्रवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए 2 अप्रैल को सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि राज्य में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत खान विभाग ने पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया है। गोपनीय सूचना तंत्र के आधार पर गठित विशेष जांच दल ने पिछले तीन दिनों में भरतपुर, रूपवास, सवाई माधोपुर, करौली और बूंदी में बड़ी कार्रवाई की। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रमुख सचिव टी. रविकांत के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भरतपुर जिले में ही 180 करोड़ रुपए से अधिक का अवैध खनन पकड़ा गया है।

इन खनन माफिया पर लगाया जुर्माना

छपरा तहसील, पहाड़ी
• योगेन्द्र सिंह: 1.20 लाख टन, ₹5.38 करोड़।
• रोशन लाल: 21,354 टन, ₹96 लाख।
• मंजीत सिंह: 88,102 टन, ₹3.96 करोड़।
ग्राम धौलेट
• राजेश बंसलः 2.11 लाख टन, ₹9.54 करोड़।
• बृजलाल: 37,680 टन, ₹1.70 करोड़।
• गौरव बंसलः 11.87 लाख टन, ₹53.42 करोड़।
• प्रदीप गुप्ताः 6.92 लाख टन, ₹27.01 करोड़।
अन्य मामले
• अभिषेकः 6.80 लाख टन, ₹30.61 करोड़।
• जीटीसी एंड कंपनी (नांगल): 3.84 लाख टन, ₹17.29 करोड़।
• एचटीसी कंपनी: 3.04 लाख टन, ₹13.71 करोड़।
• शरद जैमन (गैप क्षेत्र): 2.03 लाख टन, ₹9.14 करोड़।
• अन्य गैप क्षेत्रः 1.66 लाख टन, ₹7.50 करोड़।
• शुभ लाभ स्टोन क्रेशर: 3,479 टन, ₹15.66 लाख।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery