Saturday, June, 27,2026

चंपत राय व अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा

अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसी बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसे जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित करने से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि चंपत राय ने पद से इस्तीफा दिया है।

पुलिस अब पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है और सोमवार को उन्हें दोबारा अदालत में पेश कर कस्टडी की मांग करेगी। पुलिस के अनुसार मोहर्रम के अवकाश के कारण सभी आरोपियों को स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट निवेदिता सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। इस मामले में गुरुवार को अयोध्या कोतवाली में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। केस में मंदिर व्यवस्था से जुड़े रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट कर्मचारी अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, अविनाश शुक्ल और सेवानिवृत्त बैंककर्मी सुभाष श्रीवास्तव को नामजद किया गया है। पुलिस ने अब तक आरोपियों से लगभग 79.85 लाख रुपए की बरामदगी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

SIT रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सौंपे जाने के तुरंत बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये हैं मुख्य 8 आरोपी

  • रामशंकर यादव उर्फ टिन्नूः ये चंपत राय का करीबी है।
  • अनुकल्प मिश्राः ये लवकुश मिश्रा का जीजा है।
  • लवकुश मिश्राः ये अनिल मिश्रा का रिश्तेदार है।
  • मनीष यादवः ये टिन्नू यादव का भतीजा है।
  • अविनाश शुक्लाः इसकी भी ड्यूटी गणना में लगती थी।
  • सुभाष श्रीवास्तवः ये गणना इंचार्ज था।
  • करुणेश पांडेयः अनुकल्प व लवकुश की साजिश में शामिल।
  • रमाशंकर मिश्रः अनुकल्प व लवकुश के साथ साजिश में शामिल।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery