Friday, April, 18,2025

मनरेगा श्रमिकों के काम का समय बदलें: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से गर्मियों को देखते हुए मनरेगा श्रमिकों के काम के समय में बदलाव की मांग की है। गहलोत ने कहा कि तेज गर्मी और लू के बीच मनरेगा कर्मियों को दिन में केवल एक घंटे का ब्रेक देना अव्यवहारिक है। ऐसे मौसम में उन्हें लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को काम का समय सुबह जल्दी शुरू करवाना चाहिए ताकि श्रमिकों को राहत मिल सके। गहलोत ने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में गर्मियों के दौरान मनरेगा श्रमिकों के समय में बदलाव कर उन्हें सुबह जल्दी से काम शुरू करने की सुविधा दी जाती थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लू की वजह से किसी की जान न जाए। इसके लिए पहले से सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं ताकि मनरेगा कर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery