Monday, November, 03,2025

बिहार की जनता बदलाव चाहती है, NDA सरकार की विदाई तय

जयपुर: पटना में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं के साथ गुरुवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया। गहलोत ने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री के लिए एक और नाम बाद में घोषित किया जा सकता है।

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है। तेजस्वी यादव युवा और समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में महागठबंधन ने 2020 के चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था। महज कुछ हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाने का मौका हाथ से निकल गया था। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है। अशोक गहलोत ने एनडीए पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर महागठबंधन ने अपना सीएम चेहरा घोषित कर दिया है, तो भाजपा बताए कि उनका चेहरा कौन है? बिहार की जनता इस बार बदलाव के पक्ष में है और एनडीए सरकार की विदाई तय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery