Tuesday, November, 04,2025

राजग सरकार आई तो बनेगा रक्षा गलियारा, हर जिले में होंगे कारखाने

शिवहर सीतामढ़ी/मधुबनी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर बिहार में रक्षा गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) तैयार किया जाएगा और प्रत्येक जिले में कारखाने लगाए जाएंगे।

शाह ने शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि 14 नवंबर को जब चुनाव परिणाम घोषित होंगे, तब दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस गठबंधन का सफाया हो जाएगा और बिहार में पुनः राजग की सरकार बनेगी।

शाह ने कहा, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के समय से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काल तक गंडक, कोसी और गंगा नदियों ने बिहार में बाढ़ से तबाही मचाई है। राजग की सरकार बनने पर राज्य को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए एक आयोग का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोसी नदी के जल का उपयोग कर मिथिलांचल क्षेत्र की 50,000 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाएगी। मिथिला- कोसी क्षेत्र में बाढ़ को रोकने के लिए 11,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं।

एमएसएमई और औद्योगिक पार्कों का होगा निर्माण

शाह ने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) और औद्योगिक पार्कों का निर्माण किया जाएगा। सीतामढ़ी से अयोध्या तक 'वंदे भारत एक्सप्रेस' ट्रेन का संचालन मां सीता के मंदिर में उनकी प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर शुरू किया जाएगा। शाह ने बताया कि उन्होंने यहां पुनौरा धाम में 850 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे सीता मंदिर की आधारशिला रखी है।

मोदी सरकार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में किया आतंकियों का खात्मा

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शाह ने दावा किया कि पहले आतंकवादियों को बिरयानी परोसी जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहलगाम हमले के 10 दिन के भीतर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर आतंकियों का खात्मा कर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले सैन्य अभियानों में बिहार के प्रस्तावित रक्षा गलियारे में बनने वाले विस्फोटक इस्तेमाल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है और उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि बिहार से नक्सलवाद का सफाया हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद सरकार ने बिहार को अपहरण, हत्या, जबरन वसूली का अड्डा बना दिया था। नीतीश कुमार और मोदी ने ही इसकी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है।

घुसपैठियों को बिहार से खदेड़ देंगे: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि यदि बिहार में राजग की सरकार बनी, तो वह राज्य से घुसपैठियों को बाहर खदेड़ देगी और उनकी संपत्ति गरीबों में बाट देगी। बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्हें 'गांधी जी के तीन बंदर' की तर्ज पर 'इंडिया गठबंधन के तीन बंदर' बताया। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, राजद और सपा बिहार में अपराधियों को गले लगा रही है और घुसपैठियों को बढ़ावा देकर राज्य की सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है।

PM अपमान मंत्रालय गठित कर लेंः प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अलग से एक 'अपमान मंत्रालय' बनाना चाहिए ताकि वह बार-बार 'अपमान की सूचियां' बनाने में जो समय बर्बाद करते हैं, वो न करें। उन्होंने बिहार के सहरसा जिले के सोनबरसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री चुनावी सभाओं में काम की बात नहीं, बल्कि विपक्षी दलों पर अपमान करने के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं, बल्कि केंद्र चला रहा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हमेशा अतीत की बात करते हैं। ये लोग हमेशा कहीं न कहीं से किसी के अपमान की बात निकाल लेते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery